नई दिल्ली। भारत विदेश मंत्रालय ने PM मोदी की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन द्वारा की गई टिप्पणी को नकारते हुए कहा कि, अरुणाचल प्रदेश राज्य भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। पीएम मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग सेला सुरंग का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के बाद चीन ने कड़ा विरोध जताया था।
चीन द्वारा कहा गया था कि, भारत के इस कदम से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और हो सकता है। दरअसल, चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर अपना हक जताता आया है। जब पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की यात्रा परियोजनाओं की शुरुआत की तो चीन ने इसका कड़ा विरोध किया।
पीएम मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग सेला सुरंग का उद्घाटन किया था।अरुणाचल प्रदेश पर चीन ने कई बार हक जताया है।
Comments (0)