बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि, नीतीश कुमार ऐसा बोलेंगे। नीतीश कुमार के दिमाग में कमजोरियां है जिसके चलते वो ऐसा बोल रहे हैं। मुझे लगता है वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। मांझी ने कहा कि, जातिगत जनगणना में खामियां है, धरातल पर कोई गया ही नहीं। यही हम कहना चाहते थे।
मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, नीतीश कुमार, अगर आपको लगता है कि आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया यह आपकी भूल है।