शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ED-CBI की छापेमारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष व वैभव गहलोत के यहां हुई छापेमारी की जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि, बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का डर है, जिस वजह से वह ED-CBI के जरिए छापेमारी करवा रही है।
संजय राउत ने कहा कि, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में जो लोग बीजेपी को हराने वाले हैं, उनके ऊपर छापेमारी की जा रही है।