लोकसभा स्पीकर पद पर चयन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। अब इस पदके लिए वोटिंग होगी। इस बीच पंजाब से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, स्पीकर के लिए वोटिंग कोई अच्छी शुरुआत नहीं मानी जा सकती है। प्रक्रिया तोड़ी जा रही है।
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, लोकसभा स्पीकर हमेशा सर्वसम्मति से चुना जाता है क्योंकि वो किसी पार्टी का नहीं होता, वह पूरे सदन का होता है।