इस समय देश में चुनाव का माहौल चल रहा है। चुनाव में देश की राजनीतिक पार्टियों के नेता खूब एक-दूसरे पर निशाना दाग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि, नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है।