लोकसभा चुनाव 2024 में विज्ञापन के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर पैसा बहा रहीं हैं। पार्टियां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, बैनर, पोस्टर व अन्य माध्यमों से विज्ञापन पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। इस बीच Google ads के द्वारा किन दलों ने कितना खर्च किया है, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। Google Ads के द्वारा BJP सबसे अधिक खर्च करने वाली पार्टी बन गई है। बीजेपी ने अभी तक 135 करोड़ रुपये खर्च किए है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसने लगभग 62 करोड़ से अधिक विज्ञापनों पर खर्च किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 में विज्ञापन के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर पैसा बहा रहीं हैं। पार्टियां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, बैनर, पोस्टर व अन्य माध्यमों से विज्ञापन पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं।