कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी एवं केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद के हमले हो रहे हैं। बीजेपी एवं मोदी सरकार कांग्रेस को आर्थिक तौर पर अपंग बना रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मोदी सरकार हमारे सारे खाते बंद कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, आवश्यकता पड़ने पर हम अदालत भी जाएंगे। रमेश ने इसे प्रतिशोध की राजनीति बताया है।
जयराम रमेश ने कहा कि, आज में हफ्ता वसूली की बात उठा रहा हूं। प्रवर्तन निदेशालय, CBI का डर दिखाकर, निजी कंपनियों से सरकार हफ्ता वसूली कर रही है।