कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के जिलों से होकर गुजर रही है। यह यात्रा वाराणसी, अमेठी होते हुए अब कानपुर पहुंच रही है। कानपुर शहर कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत कुछ अलग ही ढंग से किया है। कांग्रेस की तरफ से शहर में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को श्री कृष्ण और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के तौर पर दिखाया गया है।
जयराम रमेश ने कहा कि, 26 फरवरी से 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा क्योंकि दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम बैठकें हैं और राहुल गांधी का वहां मौजूद रहना जरूरी है।