नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर रानी लक्ष्मीबाई के साहस, वीरता और मातृभूमि के प्रति उनके बलिदान को याद किया। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में प्रसिद्ध पंक्ति 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी…' लिखकर वीरांगना को नमन किया।
एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर लिखा,
"खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी…
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पण करने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती पर करबद्ध नमन।
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया याद
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी पोस्ट के जरिए रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, देशभक्ति और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।