पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने चिंतपूर्णी के विकास के लिए 50 करोड़ की राशि दी, लेकिन कांग्रेस सरकार वर्षों से इसे खर्च नहीं कर पाई. यह बात उन्होंने नोएडा में शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कही
चिंतपूर्णी के लिए मिले 50 करोड़ रुपये, कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई खर्च
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से बाहर निकले हर हिमाचली का सपना होता है कि वो बाहर खुद को बहुत मजबूती से स्थापित कर सके.ताकि अवसर पड़ने पर वो देवभूमि हिमाचल के काम आ सके. यह देखना अत्यंत सुखद है कि शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी(रजि) ने नोएडा में इतना विशाल बाबा बालकनाथ जी का मंदिर बना कर हमारी संस्कृति को भी हिमाचल से बाहर स्थापित करने का काम किया है.
संस्कृति, पर्यटन, रोजगार और विकास से जोड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को गर्व के साथ स्वीकार किया.मोदी सरकार ने मंदिरों को केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यटन, रोजगार और विकास से जोड़ा. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में मंदिरों के गलियारों और तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व पुनर्विकास हुआ है.
चिंतपूर्णी धाम को और दिव्य व भव्य बनवाते
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व उसके आस पास सुविधाएं बढ़ाने के प्रति हिमाचल की कांग्रेस सरकार की उदासीनता कष्टदायी है. चिंतपूर्णी माता मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपये दिलाए कई वर्ष बीत गए मगर राज्य की सरकार उसे खर्च नहीं कर पा रही है. अगर यह अवसर हमारे पास होता तो 50 करोड़ केंद्र का और राज्य की ओर से 200 करोड़ रुपये लगवाकर चिंतपूर्णी धाम को और दिव्य व भव्य बनवाते.
Comments (0)