राज्य में अब पुलिस सुरक्षा लेना आसान नहीं होगा। स्टेटस सिंबल और लोगों पर रौब दिखाने के लिए ली जाने वाली पुलिस सुरक्षा के बदले उसका खर्च देना होगा जोकि सुरक्षा में तैनात व्यक्ति के वेतन व पेंशन के बराबर होगा। पंजाब पुलिस ने इसे लेकर स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत अब ज्यादा आमदनी वालों को सुरक्षा का खर्च खुद उठाना होगा। राज्य की जनसंख्या तीन करोड़ है और 81 हजार पुलिस कर्मचारी है।
इनमें से 10 से 15 हजार कर्मचारी अलग- अलग सुरक्षा में तैनात हैं, हालांकि मुख्यमंत्री 10 हजार नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती करने की बात कह चुके हैं। राज्य में वर्तमान समय में 900 से अधिक लोगों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। इसमें अधिकांश राजनीति से संबंध रखते हैं, जबकि सेलिब्रेटी दूसरे नंबर पर व सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग सुरक्षा लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 39 लोगों की ओर से अपनी सुरक्षा का भुगतान किया जा रहा है।
राज्य में अब पुलिस सुरक्षा लेना आसान नहीं होगा। स्टेटस सिंबल और लोगों पर रौब दिखाने के लिए ली जाने वाली पुलिस सुरक्षा के बदले उसका खर्च देना होगा जोकि सुरक्षा में तैनात व्यक्ति के वेतन व पेंशन के बराबर होगा।
Comments (0)