दिल्ली में इस वक्त पानी को लेकर हाहाकार मचा है। लोग पानी की कमी से परेशान हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और आप पार्टी में जमकर जुबानी जंग देखने को मिल रही हैं। दिल्ली पानी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यानी की गुरुवार को बीजेपी पर हमला बोला। संजय ने कहा कि, बीजेपी नेता दिल्ली का हक मारना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक रखा है।
संजय सिंह ने कहा कि, दिल्ली के लोग तीन बार से भारतीय जनता पार्टी को जिता रहे हैं, जबकि लोकसभा में बीजेपी नेता पाईपलाईन तोडते हैं।