देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने उदित राज पर पलटवार कर उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर बताया तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसे बेहद गंभीरता से लिया है। महिला आयोग ने कहा कि नोटिस भेजकर उदित राज से उनके इस विवादित बयान पर जवाब मांगा जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात दौरे पर थी जब उन्होंने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में देश का 76 फीसदी नमक बनता है और इस बात में कोई संदेह नहीं हैं।
उदित राज ने राष्ट्रपति के इस बयान को चमाचागिरी बताया
कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति के इस बयान को चमाचागिरी बताया। और ट्वीट कर कहा कि, द्रौपदी मुर्मू जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। चमचागिरी की हद है। द्रौपदी मुर्मू कहती हैं कि 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। उदित राज कहा कि, ये खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता लगेगा। उदित राज ने एक और ट्वीट कह कहा कि उनका ये बयान पूरी तरह निजी है कांग्रेस पार्टी का नहीं। उन्होंने आगे लिखा, मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया और आदीवासी के नाम वोट मांगा । राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।
ये भी पढ़े- कल से मांडू में भारतीय जनता पार्टी का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया
उदित के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, उदित द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द बहुत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का बयान सामने आया है। इससे पहले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति पर विवादित बयान दिया था। संबित ने कहा कि ये कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
Comments (0)