New Delhi: दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के 'भोगल' में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं। इसको लेकर जल मंत्री ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
'आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को नहीं मिल रहा पानी'
जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही। महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूंगी।
12 बजे से शुरू करेंगी अनिश्चितकालीन अनशन
सुबह 11 बजे राजघाट जाऊंगी और गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगी। 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूँगी।
संजय सिंह ने I.N.D.I.A से मांगा समर्थन
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से समर्थन मांगा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए जिससे कि दिल्ली को पानी मिल सके।
Comments (0)