झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर JMM ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। बता दें कि, तीसरी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम चमरा लिंडा का है।
चमरा लिंडा को JMM ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया
आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 में बगावत करते हुए लोहरदगा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चमरा लिंडा को पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं चमरा लिंडा के अलावे पार्टी ने गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खुंटी से स्नेहलता कन्डूलना और सिसई से जिगा सुसारण होरो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा और सहयोगी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बची हुई सीटें सहयोगी दलों को दी गई है। आपको बता दें कि, जेएमएम ने अबतक 41 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस अभी तक राज्य की 21 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं आरजेडी ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान
आपको बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर कराया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद राज्य में नई सरकार का ऐलान हो जाएगा।
Comments (0)