बकरीद का त्योहारदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है। इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। यूपी और तेलंगाना समेत देश भर में पुलिस सतर्क है। मुरादाबाद में ईद उल-अजहा के मौके पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी ईद-उल-अजहा से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई। पुलिस ने की पेट्रोलिंग की और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
बकरीद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। वहीं, पुलिस इस मौके पर सतर्कता बरत रही है ताकि असामाजिक तत्व अराजकता न फैला सकें।
Comments (0)