जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद का इजरायल-हमास के बीच जारी जंग पर बयान सामने आया है। राशिद ने भारतीय सेना, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी तारीफ की। शेहला राशिद ने कहा कि, मिडिल ईस्ट की घटनाओं को देखते हुए आज मुझे एहसास हो रहा है कि, भारतीय होने के नाते हम कितने भाग्यशाली है।
शेहला राशिद ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्वीट) लिखा कि, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया है।