Emergency: भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए। कुर्सी संभालते ही बिरला ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र को संबोधित किया। सत्र का तीसरा दिन स्पीकर का चुनाव और इमरजेंसी का मुद्दा छाया रहा। आपातकाल की 50वीं बरसी पर एनडीए नेताओं ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि, इमरजेंसी ने भारत के कितने ही नागरिकों का जीवन तबाह कर दिया था, कितने ही लोगों की मृत्यु हो गई थी।