लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही है। कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बची हुई 63 सीट पर सपा या अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे। उनका कांग्रेस समर्थन करेगी और बीजेपी को शिकस्त देंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही है। कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बची हुई 63 सीट पर सपा या अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे। उनका कांग्रेस समर्थन करेगी और बीजेपी को शिकस्त देंगे। सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में शुरुआत में अविनाश पांडे ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान का सुरक्षित रखने के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी और INC का सीटों का बंटवारा हो गया है।
Comments (0)