भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इसी महीने के आखिरी में, यानी 31 मई के आसपास केरल तट पर दस्तक दे सकता है।
अनुमान के मुताबिक, इस माह के अंत में केरल में मानसून की पहली बारिश होने के आसार हैं। वैसे आमतौर पर जून के पहले हफ्ते में मानसून केरल तट पर दस्तक देता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक के अनुसार, मानसून जल्दी नहीं आ रहा है, बल्कि यह सामान्य तारीख के करीब ही है। केरल में आमतौर पर मानसून के शुरू होने की तारीख एक जून है।
मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि पिछले 19 वर्षों में (2005-2023) केरल में मानसून के आने की तारीख के सारे अनुमान लगभग सही साबित हुए हैं। सिर्फ 2015 एक ऐसा साल था, जब मानसून को लेकर IMD का पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ था।

Comments (0)