कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बसपा प्रमुख व यूपी की पूर्व सीएम मायावती को लेकर बड़ा दावा किया। आचार्य ने कहा कि, विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को शामिल किए बिना उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त नहीं दी जा सकती है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि, मेरा विचार है कि, बसपा प्रमुख मायावती उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं।