लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होने के साथ ही बचे हुए तीन चरणों के लिए सियासी दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नेताओं के द्वारा एक -दूसरे पर जमकर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने एक बड़ा बयान दिया है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।