आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आप प्रमुख ने कहा कि, इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं से BJP ने संपर्क भी किया, लेकिन आप लोग नहीं टूटे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि, मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि, जनता को दवाएं मिलनी बंद तो नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया। लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया।