देश के अधिकतर राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। मैदानी इलाकों में जहां धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में 2 से 4 दिनों में हल्की बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।