लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। मंत्री आतिशी सिंह ने कहा कि, दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने से भाजपा घबरा गई है। वहीं, अब मंत्री आतिशी के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंत्री आतिशी के बयान को आम आदमी पार्टी का हताशा बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, एक पीटे हुए गठबंधन से बीजेपी का कोई भी समर्थक नहीं घबरायेगा। आतिशी ही नहीं बल्कि पूरे आम आदमी पार्टी को इस बात की जानकारी है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस होड़ में लगे हुए हैं कि, दिल्ली में कौन कितनी सीटें हार रहा है।