मोदी पीएम ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने राउत का नाम लिए बिना कहा कि, ये लोग मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, नकली शिवसेना वालों को गरीबों से नफरत है। नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं।
संजय राउत के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
मोदी पीएम ने अपने संबोधन में आगे कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, एक तरफ कांग्रेस है जो कहती है कि, मोदी तेरी कब्र खुदेगी वहीं दूसरी तरफ नकली शिवेसना वाले जिंदा गाड़ने की बात करते हैं। गाली देते हुए भी तुष्टीकरण का ख्याल रखते हैं। जो वोट बैंक को पसंद आए वही गाली दागो गे क्या? उन्होंने आगे कहा कि, बाला साहेब को कितना दुख होता है। मैंने बाला साहेब को नजदीक से देखा है. उनके मन को दिल को देखा है।
शरद पवार पर पीएम मोदी का तंज
पीएम मोदी ने शरद पवार के विलय वाले बयान की तरफ इशारा करते हुए कहाकि, बारामती के चुनाव के बाद इतने चिंतित हैं। मैं मानता हूं कि, ये बयान उन्होंने काफी लोगों से विचार-विमर्श के बाद दिए होंगे। देश के मुखिया ने आगे कहा कि, वो इतने हताश और निराश हो गए हैं कि, उनको लगता है कि, 4 जून के बाद सार्वजनिक जीवन में अगर रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में मर्ज होना चाहिए। इसका मतलब है कि, नकली एनसीपी और नकली शिवसेना ने कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है।
संजय राउत ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सीनियर नेता और सांसद संजय राउत ने कहा था कि, महाराष्ट्र में हमने औरंगजेब को गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी, तो नरेंद्र मोदी तू कौन है। राउत ने यह भी कहा था कि, यह मराठाओं का इतिहास है।