बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को कहा कि, जम्मू-कश्मीर में मतदान प्रतिशत से अनुच्छेद 370 निरस्त करने के मोदी सरकार के फैसले के परिणाम सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में श्रीनगर लोकसभा सीट पर लगभग 38 प्रतिशत मतदान होने के एक दिन बाद गृहमंत्री ने यह टिप्पणी की है। बता दें कि, श्रीनगर में 2019 के लोकसभा चुनाव में 14.43 प्रतिशत, 2014 में 25.86 प्रतिशत, 2009 में 25.55 प्रतिशत और 2004 में 18.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले - मतदान प्रतिशत के जरिए भी अनुच्छेद 370 निरस्त करने के मोदी सरकार के फैसले के परिणाम सामने आ रहे हैं।