जयपुर - राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला है और हिन्दू समाज यदि संगठित और सशक्त रहेगा तो संपूर्ण विश्व को एकता और मानवता का मार्ग दिखा सकेगा।
कुछ देश भारत को दबाने कोशिश कर सकते हैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के कई देश टेक्नोलॉजी, साइंस, इंडस्ट्री और आर्थिक दौलत में आगे हो सकते हैं, लेकिन भारत भी इन क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ देश भारत को दबाने और कुचलने की कोशिश कर सकते हैं।
हिंदू एकजुट तो भारत को खत्म करने की ताकत किसी में नहीं
दत्तात्रेय होसबोले ने जोर देकर कहा - जब तक यह देश और समाज हिंदू भावना से एकजुट रहेगा, दुनिया में किसी के पास भी भारत को खत्म करने की ताकत नहीं होगी। सम्मेलन में उपस्थित नागरिकों और हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस भाषण को प्रेरक और सशक्त संदेश माना। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हिन्दू समाज की एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास है।
Comments (0)