झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोरेन सरकार राज्य में जातीय जनगणना कराएगी। बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई और इसी बैठक में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया गया। झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन करते हुए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को जातीय जनगणना कराने की जिम्मेदारी दी गई है।कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
बिहार के बाद झारखंड दूसरा राज्य बना है, जिसने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसी साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
Comments (0)