देश के 5 प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत 21 सांसद चुनावी दंगल में उतरे थे। वहीं चुनाव में 12 सांसदों को जीत मिली थी और इनमें से 11 सांसदों ने जीत के बाद सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा आवास समिति ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले उन सभी भाजपा सांसदों को 30 दिन में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया है।
लोकसभा आवास समिति ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले उन सभी भाजपा सांसदों को 30 दिन में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया है।