भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए। कुर्सी संभालते ही बिरला ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र को संबोधित किया। ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी और सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद किया। इसके साथ ही आपातकाल की निंदा की। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, ये सदन 1975 में देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है।