प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हो रहा चहुंतरफा विकास जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की नींद उड़ रही है। आजमगढ़ से किया 34 हजार 700 करोड़ रुपए की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘‘ 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।''
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हो रहा चहुंतरफा विकास जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की नींद उड़ रही है