'ऑपरेशन मेघदूत' की 40वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने अधिकारियों ने हाल के दिनों में भारतीय रक्षा बलों द्वारा सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में की गई कुछ प्रमुख पहलों के बारे में बताया। जिसमें हेलीकॉप्टर और लॉजिस्टिक ड्रोन का भी जिक्र किया गया। सेना अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। खासकर उन चौकियों पर जहां भीषण सर्दियों में जवान तैनात रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि विशेष कपड़ों, पर्वतारोहण उपकरणों और राशन की उपलब्धता ने सैनिकों को दुनिया के सबसे ठंडे युद्धक्षेत्र की कठोर परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता को बढ़ा दिया है।
'ऑपरेशन मेघदूत' की 40वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने अधिकारियों ने हाल के दिनों में भारतीय रक्षा बलों द्वारा सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में की गई कुछ प्रमुख पहलों के बारे में बताया। सेना अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है।