मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे और वहां से रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 1:20 बजे वे रासिपुरम विधानसभा में पार्टी की बैठक लेंगे और स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
BJP प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर जनसभा को करेंगे संबोधित
इसके बाद सायं 4:30 बजे मुख्यमंत्री अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरुगन के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से वोट की अपील करेंगे। चुनावी कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 6:15 बजे कोयंबटूर से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रासिपुरम और अविनाशी में करेंगे जनसभाएं
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने हैं। भाजपा इन चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है और विभिन्न क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों को भेज रही है। डॉ. मोहन यादव का यह दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर रासिपुरम और अविनाशी जैसे क्षेत्रों में।