मध्यप्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। आसमान से तेज धूप के साथ लू जैसे हालात बन रहे हैं और अब रातों में भी गर्मी का असर महसूस होगा। आज रात वॉर्म अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत भोपाल, नर्मदापुरम समेत 10 शहरों में रातें गर्म रहेंगी, जबकि बाकी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं।
छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य कई क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
एमपी के सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) — तापमान (°C में)
खजुराहो (छतरपुर) — 43
ग्वालियर — 42.5
दतिया — 42.3
रतलाम, सीधी — 42.2
शिवपुरी, रीवा, सतना — 42
21 अप्रैल 2026 सुबह 8:30 बजे से 22 अप्रैल 2026 सुबह 8:30 बजे तक
भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।