बीजेपी के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गठबंधन 'I.N.D.I.A'के दो घटक दलों कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि, दिल्ली में दोस्ती का नाटक चल रहा है, लेकिन राज्यों में कुश्ती का नजारा दिख रहा है।
नकवी ने कहा कि, पीएम मोदी के काम, परिश्रम और लोकप्रियता ने जुगाड़ के जमघट को जनादेश के पनघट से कोसों दूर कर दिया है।