लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होने के साथ ही बचे हुए तीन चरणों के लिए सियासी दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता राज बब्बर को चुनावी रण में उतारा है। इंडी गठबंधन को उम्मीद है कि, बब्बर इस बार गुरुग्राम का रण जीतने में कामयाब होंगे। इस बीच राज बब्बर ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर वोटो का ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है।
राज बब्बर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के जुड़ने से उन्हें फायदा मिलेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल बड़े नेता हैं।