आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं महाराष्ट्र में अजीत पवार गुट ने राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर अपना दावा ठोका है। डिप्टी सीएम अजीत पवार एनडीए से जो सीटें मांग रहे हैं उसकी जानकारी भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बारामती, सातारा, रायगड, शिरूर पर अजीत पवार गुट की एनसीपी अपना दावा मजबूती से पेश की है। इसके अलावा वह परभणी, मुम्बई नार्थ ईस्ट, नासिक, दिंडोरी, गढ़चिरोली और भंडारा गोंदिया लोकसभा अपने हिस्से में चाहती है।
मिली जानकारी के अनुसार, सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकती हैं।