नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतना चाहती है। अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में ''तानाशाही लाना'' चाहती है। उन्होंने महरौली के बाद अपना दूसरा रोड शो पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतना चाहती है।