लोकसभा चुनाव से पहले फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लग गया है आज ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बता दें, धरना जंतर-मंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिग्गी ने कहा- मोदी सरकार क्यों घबरा रही
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- क्या कारण है कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन क्यों इतनी घबरा रही है? चूँकि इस बार पूरे देश से हज़ारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी।
वही उदित राज ने कहा कि, EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया।वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हम हज़ारों जमा हुए जिनको दिग्विजय सिंह जी, दीपक बाबरिया जी, का दीपंकर भट्टाचार्य, महमूद पराचा जी आदि ने संबोधित किया। जब हम प्रदर्शन करना चाहे तो गिरफ़्तार कर लिया और अब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हैं ।
Comments (0)