नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापस लौट सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के साथ सिद्धू के रिश्ते तल्खी भरे रहे हैं। सिद्धू पार्टी में खुद को साइड लाइन महसूस कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि, भारतीय जनता पार्टी के साथ सिद्धू की बातचीत जारी है। बीजेपी सिद्धू को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दे सकती है।
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने की अटकलें काफी तेज है। भारतीय जनता पार्टी युवराज को पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।