राहुल गांधी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे। राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। वायनाड से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस फैसले पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने तंज कसा है।
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी कहती थीं कि, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं', अगर लड़ सकती हैं तो वो आएं, उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें।