कर्नाटक। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कर्नाटक के कालबुर्गी के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, 'आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी कर्नाटक की सभी 28 सीट जीतेगी। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तंज कसा है।
कलबुर्गी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज हर कोई कांग्रेस की स्थिति के कारण पार्टी छोड़ रहा है।