आज यानी की बुधवार को कांग्रेस की पूर्व विधायक किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दोनों को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।
आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज पार्टी में दो बड़ी हस्तियां शामिल हुई है। खट्टर ने आगे कहा कि, मैं ये आश्वासन देता हूं कि, पार्टी में इनका पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। आगे पत्रकारों से बात करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि, मैं तो ये मानता हूं कि, भले ही इनका शरीर कांग्रेस के लिए काम करता था, लेकिन मन इनका बीजेपी में ही था। मैं किरण चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि, इसी तरह से मैं बेटी श्रुति चौधरी का भी स्वागत करता हूं। इस पार्टी में दोनों को बराबर सम्मान दिया जाएगा।
लोगों ने पीएम मोदी को विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है
वहीं इस मौके पर कांग्रेस को त्याग कर बीजेपी में शामिल होने वाली किरण चौधरी ने कहा कि, मैंने ये फैसला पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो काम किए हैं। उसी के चलते तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उनके काम को देखते हुए लोगों ने उन्हें विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
मनोहर लाल के साथ मैंने बहुत काम किया है
पूर्व कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ मैंने बहुत काम किया है। जब वो हरियाणा के सीएम थे। किरण चौधरी ने कहा कि, हमारी हरियाणा विधानसभा में बहुत तल्खी होती थी, लेकिन इनकी मुद्दों पर पकड़ बहुत ज्यादा थी। इसके अलावा इनमें बहुत शहनशक्ति थी। उससे मुझे बहुत प्रेरणा मिली है।
Comments (0)