उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे है। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी लखनऊ से 3,666 करोड़ रुपए की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का लोकार्पण भी होगा।
सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी लखनऊ से 3,666 करोड़ रुपए की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।