सीडब्ल्यूसी सदस्य शशि थरूर ने कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार की भूमिका की तारीफ की और कहा कि, यह पार्टी की ताकत थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (ट्विटर) पर लिखा कि, नेहरू-गांधी परिवार की कांग्रेस में गहरे संबंध को दृढ़ता से रेखांकित किया। बता दें कि, थरूर की टिप्पणियां उनकी पिछली टिप्पणियों के बाद आई हैं।
खड़गे होंगे भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री
कांग्रेस नेता ने अपने पहले बयान में कहा था कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘INDIA' गठबंधन की जीत की स्थिति में प्रधानमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों का सुझाव दिया था। शशि शरूर ने कहा था कि, उस स्थिति में खड़गे या राहुल गांधी को नामांकित किया जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि, यह या तो खड़गे होंगे, जो भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री होंगे, या फिर राहुल गांधी, क्योंकि कई मायनों में यह (कांग्रेस) एक परिवार संचालित पार्टी है।
नेहरू/गांधी परिवार का DNA अभिन्न रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है
वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए CWC के सदस्य शशि थरूर ने कहा कि, वह उनका सार्वजनिक बयान नहीं था। टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि, हां, में नियमित तौर पर कहता रहा हूं कि, नेहरू/गांधी परिवार का DNA अभिन्न रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। जो मैंने नहीं कहा है, वह है कि, मुझे कोई आशंका नहीं है कि, राहुल गांधी पार्टी के भीतर होने वाले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद होंगे।
Comments (0)