महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से लागू होगा। महाराष्ट्र के वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने इस जानकारी की पुष्टि की।
नकद भुगतान इसी महीने से शुरू
राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने बताया कि महंगाई भत्ते का भुगतान फरवरी महीने से नकद में किया जाएगा। जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के अवसर पर वितरित किया जाएगा। वहीं, नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के बकाया के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इस फैसले से लगभग 5.16 लाख कर्मचारियों और 8.72 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
Comments (0)