उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से 5 बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जबकि परिवार के पुरुष सदस्य बाहर गए हुए थे। ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था और ऊपर परिवार रह रहा था। अचानक गोदाम में आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही
झुलसे हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला और पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Comments (0)