मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है। सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान के चलते कुछ क्षेत्रों में हिंसक झड़पों और विरोध की खबरें सामने आई हैं। इन हालातों को देखते हुए भारतीय दूतावास मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों से अपील की है कि वे संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
लोकेशन की जानकारी साझा करें
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास से संपर्क कर सकते हैं और अपनी लोकेशन की जानकारी साझा करें। मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के खिलाफ समय-समय पर बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाते रहे हैं, जिनके बाद कुछ क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो जाती है। मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय समुदाय को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की सलाह जारी की जाएगी।
Comments (0)