प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था और तब से वे लगातार इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं।
अन्य वैश्विक नेताओं से आगे
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी कई बड़े वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं:
- डोनाल्ड ट्रम्प – 43.2 मिलियन फॉलोअर्स
- प्रबोवो सुबियांटो– 15 मिलियन फॉलोअर्स
- लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा – 14.4 मिलियन फॉलोअर्स
- रेसेप तैय्यप एर्दोगन – 11.6 मिलियन फॉलोअर्स
इन पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम हैं।
X पर भी 100 मिलियन का आंकड़ा पार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी पीएम मोदी ने 2024 में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था। वर्तमान में उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर सबसे अधिक हैं।
इसके अलावा:
- इंस्टाग्राम – 100 मिलियन
- फेसबुक – 54 मिलियन
- व्हाट्सएप – 11.7 मिलियन
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की यह लोकप्रियता उनकी वैश्विक डिजिटल पहुंच और प्रभाव को दर्शाती है।
Comments (0)